Sunday, 7 January 2018

स्वप्न की प्रक्रिया और फलादेश

स्वप्न की प्रक्रिया और फलादेश
स्वप्न मुख्यतः ÷स्वप्न निद्रा' की अवस्था में आते हैं। सुषुप्ति अवस्था में देखे गये स्वप्न प्रायः सुबह तक याद नहीं रहते। यह आवश्यक नहीं कि स्वप्न में देखा गया सब कुछ अर्थपूर्ण हो। मानस और चिकित्सा शास्त्रियों के अनुसार जो व्यक्ति अनावश्यक इच्छाओं, चंचल भावनाओं, उच्च आकांक्षाओं और भूत-भविष्य की चिंता से अपने को मुक्त रखते हैं, वही गहरी निद्रा ले पाते हैं। गहरी निद्रा स्वस्थ जीवन के लिए परम आवश्यक है।

दू धर्म शास्त्रों-अथर्ववेद, योगसूत्र, पुराण, उपनिषदों इत्यादि में स्वप्नों का आध्यात्मिक विश्लेशण मिलता है, जिसके अनुसार स्वप्न की क्रिया मनुष्य की आत्मा से जुड़ी है और आत्मा परमात्मा से। मन की कल्पना शक्ति असीम है। महर्षि वेदव्यास ÷ब्रह्मसूत्र' में बताते हैं कि मस्तिष्क में पिछले जन्मों का ज्ञान सुषुप्त अवस्था में रहता है। शुद्ध आचरण वाले धार्मिक और शांत चित्त व्यक्ति के सपने, दैविक संदेशवाहक होने के कारण, सत्य होते हैं। परंतु चिंताग्रस्त, या रोगी व्यक्ति का मन अशांत होने के कारण उसके स्वप्न निष्फल होते हैं। स्वप्न भावी जीवन यात्रा से जुड़े शुभ और अशुभ प्रसंग, यहां तककि विपत्ति, बीमारी और मृत्यु की पूर्व सूचना देते हैं।
गौतम बुद्ध के जन्म से कुछ दिन पहले उनकी माता रानी माया ने स्वप्न में एक सूर्य सा चमकीला, ६ दांतों वाला सफेद हाथी देखा था, जिसका अर्थ राज्य के मनीषियों ने एक उच्च कोटि के जगत प्रसिद्ध राजकुमार के जन्म का सूचक बताया, जो सत्य हुआ।
पाश्चात्य देशों में स्वप्न पर शोध कार्य सर्वप्रथम शारीरिक और फिर मानसिक स्तर पर किया गया। उन्नीसवीं शताब्दी के अंत में चिकित्सकों के मतानुसार अप्रिय स्वप्नों का कारण अस्वस्थता, सोते समय सांस लेने में कठिनाई और मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी होना था। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार तलाक, नौकरी छूटना, व्यापार में घाटा, या परिवार में किसी सदस्य की अचानक मृत्यु के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव बार-बार आने वाले स्वप्नों में परिलक्षित होते हैं।
पाश्चात्य शोध के अनुसार जाग्रत अवस्था में सांसारिक वस्तुओं और घटनाओं का मानव मस्तिष्क पर प्रभाव पड़ता है, जिससे अनेक विचारों और इच्छाओं का जन्म होता है। जो प्रसंग मन में अपूर्ण रहते हैं, वे निद्रा की अवस्था में, व्यवस्थित या अव्यवस्थित रूप में, अभिव्यक्त होते हैं। प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रॉयड ने अपनी पुस्तक ÷थ्योरी ऑफ ड्रीम्स' में बताया कि मनुष्य की इच्छाएं (मुख्यतः काम वासनाएं) जो समाज के भय से जाग्रत अवस्था में पूर्ण नहीं हो पातीं, वे स्वप्न में चरितार्थ हो कर व्यक्ति को मानसिक तृप्ति देती हैं और उसको तनावमुक्त और संतुलित रहने में सहायता करती हैं। परंतु यह सिद्धांत अंधे व्यक्ति द्वारा देखे गये स्वप्नों को समझाने में असमर्थ था। कुछ समय बाद फ्रॉयड ने अपने विचारों में परिवर्तन किया।
ड्रीम टेलीपैथी' के लेखक डा. स्टैनली के अनुसार स्वप्नों की पुनरावृत्ति का संबंध वर्तमान में होने वाली समस्याओं और घबराहट से ही नहीं, अपितु अतीत से भी हो सकता है। बचपन में घटी कोई भयानक घटना का मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ने से उससे संबंधित स्वप्न अधिक दिखाई देते हैं।
स्वप्न की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए डा. स्टैनली ने बताया कि मनुष्य का मस्तिष्क छोटी-छोटी घटनाओं एवं जानकारियों को संगठित रूप दे कर एक ऐसे निष्कर्ष (स्वप्न) पर पहुंचता है, जो कभी-कभी बहुत सही होता है। रोम के सम्राट जूलियस सीज+र की पत्नी ने उनकी हत्या की पिछली रात सपने में देखा था कि वह अपने बाल बिखेरे पति का लहूलुहान शरीर उठाये फिर रही है। उसने सीज+र को सीनेट जाने से मना किया, पर वह नहीं माना और सीनेट पहुंचने पर ब्रूटस ने उसकी हत्या कर दी। इसी प्रकार अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अपनी हत्या को कुछ दिन पहले स्वप्न में देखा था।
पाश्चात्य शोधकर्ता अब भारतीय विचारधारा से सहमत हो रहे हैं। फ्रॉयड ने नये अनुभवों के आधार पर अगली पुस्तक ÷इंटरप्रटेशन ऑंफ ड्रीम्‌स' में स्वीकार किया कि स्वप्न कभी-कभी मनुष्य की दबी इच्छाओं और मन की उड़ान से बहुत आगे की सूचना देने में सक्षम होते हैं। डॉ. हैवलॉक एलाईस अपनी पुस्तक ÷दि वर्ल्ड ऑफ ड्रीम्‌स' में मानते हैं कि स्वप्न में सुषुप्त मस्तिष्क और ÷एकस्ट्रा सेंसरी परसेप्शन' की बड़ी भूमिका होती है।
बुच सोसाईटी फॉर साईकिक रिसर्च' हॉलैंड, के शोधकार्य ने यह प्रमाणित किया है कि कुछ स्वप्न भविष्य की घटनाओं की सही-सही पूर्वसूचना देते हैं। प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ. हैफनर मोर्स के अनुसार सतत प्रयत्न द्वारा सुषुप्त मस्तिष्क को जगा कर सपनों द्वारा ÷दिव्य दृष्टि' प्राप्त की जा सकती है।
अत्यंत वृद्ध और काले शरीर वाली स्त्री का नाच देखना, अथवा नंगधडंग फकीर को नाचते, हंसते, अपनी

स्वप्न व शकुन से भविष्य में होने वाली घटनाओं का ज्ञान

स्वप्न व शकुन से भविष्य में होने वाली घटनाओं का ज्ञान
धन लाभ
अग्नि हाथ में लेना, आग लगना, कीड़े-मकोड़े देखना, आम का पेड़ देखना, पके हुए आम देखना या खाना, चंदन देखना, अनार फल प्राप्ति, मंदिर पर चढ़ना, दूध पीना, दफन विधि, शौच का जाना या लगना देखना, हाथी दिखना या हाथी पर सवार होना।
व्यवसाय, नौकरी, भाग्योदय      
आग जलाते हुए देखना, अन्न दर्शन, अश्व, ऐनक देखना, कीड़े-मकोड़े बदन पर रेंगना, कड़वी चीज खाना, केला खाना या देखना, किसी को रोते हुए देखना, किसी का कत्ल करना, कुत्ते को मौत के घाट उतार देना, नमकीन/नमक खाना, चंदन लेप, गेहुं देखना, गो माता देखना, घोड़ा साज श्रृंगार किया हुआ देखना, घंटा की आवाज, मकान देखना, चंद्रकोट देखना, छाता खोलना, पहाड़ पर चढ़ना या घूमना, नयी तलवार देखना, घी पीना या मिलना, देवता, मूर्ती, धार्मिक कार्य, फुलवारी, फूल का पौधा देखना, भारद्वाज पक्षी देखना, पकोड़े खाना या देखना, प्रेत देखना, खुद रोते हुए देखना, रेस का घोड़ा, राजा, लड्डू खाना, बतक, बैल, युद्ध-लड़ाई में कत्ल होना, श्रीफल नारियल का प्रसाद मिलना देखना, सिगरेट पीना, जननेंद्रिय देखना, आसमान देखना।
विवाह/स्त्री प्राप्ति
विवाह सौख्य
खरगोश पर बैठना, तितली देखना, नवयौवना, पान खाना, बर्फ देखना, मछली देखना, लहंगा देखना, शिशु देखना, अंगूठी देखना, नारियल देना, मुर्गी देखना, गुलाबी चीजें देखना, गोल गोल देखना।
सत्ती प्राप्ति सौख्य
अंडा खाना, कैद होना, इमली खाना, तरबूज का खेत देखना, रस्सी से बांधना, जंजीर से बांधना, इंद्रिय देखना।
स्वास्थ्य लाभ - आयु वृद्धि/ रोग मुक्ति
अर्थी देखना, आंवला खाना, आत्म हत्या करना, ईमली का पेड़ देखना, चोट लगना, ज्वर पीड़ित, गड्ढ़े देखना, तैरते देखना, दवाई पीना, दरिया में नहाना, दाह संस्कार देखना, नाखून काटना, बादाम देखना, सेब देखना, बिस्तर बिछाना, आसमान में उड़ना, बाल सफेद होना, चांद देखना, पांव खाना, रोटी, ब्रेड खाना, टैंक में से पानी पीना या नहाना।
प्रवास - यात्रा
किरानी में बैठकर नदी पार करना, पैर देखना, समुद्र, दरिया देखना, स्कूटर चलाना, हरा रंग देखना, कन्या देखना, घड़ी देखना, घाट पर नहाना, धनुष खींचना, पूल देखना, बकरी देखना, स्वयं को भूखा देखना ।
अशुभ स्वप्न
धन हानि, धन नाश, आसमान से गिरना, बाल काटना या गिरना, दांत का गिरना, नदी के पानी को बांध डालना, बाढ़ देखना, सूर्यास्त देखना, जूआ खेलना, जेब कटना, डाकू देखना, पेड़ काटना, झाड़ू लगाना, लाल रंग देखना।
व्यवसाय हानि      
कबाब खाना, घोडे+ पर से गिरना, नाला बंद देखना, धुआं देखना, प्यासा होना, नाव में बैठना, पत्थर देखना, बिल्ली देखना, बारात देखना, यंत्र देखना, विवाह देखना, आसमान में धन देखना, सूखा जंगल, बाल गिरना, कपास रुई प्राप्ति, अंधेरा, उल्लू देखना, बादल देखना, लोहा देखना।
पत्नी से कलह, विरह, दुःख
कैंची चलना, कोयला देखना, छूरी मारना, टिकट लेना, तलाक होते देखना, घोड़ा गाड़ी देखना, थप्पड़ मारना, बूढ़ी औरत देखना, वर्षा देखना, मिर्च खाना, सेहरा देखना, शिकार करना, अंगूठी बेचना, बरतन मांजना, खून देखना, स्त्री का दूध पीना, चांदी के जेवर देखना।
रोग, मृत्यु, आपत्ति
अतिथि देखना, अंधेरा देखना, आलू देखना, ऑपरेशन देखना, उल्लू देखना, कोढ़ी देखना, ग्रहण देखना, गर्भपात, डॉक्टर देखना, तर्पण करते देखना, वर्षगांठ मनाना, सुंदर वस्त्र देखना, शीशा टूटना, जमीन खोदना, फिसल जाना, चंद्रास्त, भोजन करना, सूखा जंगल, आंख में काजल या सुरमा लगाना, तेल की मालिश करना, तारे/ग्रह गिरना, दीप बुझना, शराब पीना, पीपल के पेड़ पर चढ़ना।
बुरे स्वप्न देखने से मन बेचैन होता है, दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। उस समय किए जाने वाले कुछ उपाय निम्न हैं :
 भगवान शंकर के मंदिर में ८ पान के बीड़े रखना और रुद्राभिषेक करना।
 श्री दुर्गासप्तशती का पाठ करना।
 रात्रि सूक्त का पुरश्चरण करना
 वारणास्यों दक्षिणे भागे कुक्करोनाम वै द्विजेः यस्य स्मरण मात्रेण दुःस्वप्न सुस्वप्न भवेत्‌।
 एक सफेद कागज पर स्वप्न का पूरा विवरण लिखकर उस कागज को आग लगाना।
शकुन और अपशकुन
कोई भी कार्य शुरू करते समय कुछ घटना या संकेत दिखना, सामने आना, आवाज सुनना, गिरना, अप्रिय घटना होना, किसी का आगमन, रास्ता काटना आदि घटना को शकुन और अपशकुन कहते हैं।
कार्य सिद्धि के शुभ शकुन
दो से ज्यादा ब्राह्मण आना, घोड़ा हाथी आना, लाल रंग का बैल रस्सी से बांधना, सफेद बैल, भेड़, बंदर, हिरण, गाय बछड़ा के साथ, शूद्र, वैश्य, ब्राह्मण, क्षत्रिय, सुहागन कन्या का सामने आना।
पक्षी मोर, बोलने वाला, तोता, तीतर, हंस, कोकिला।
प्रेत यात्रा रूदन रहित, धोबी धुले हुए वस्त्र लेकर चलता हुआ, औरत पानी भरा कलश लेकर चलती हुई, प्रवासी बस, घोड़ागाड़ी सवार हुए, वेश्या, बारांगना का मिलना, फल, अन्न, दही, दूध, घी,

शुभाशुभ स्वप्नों के पुराणोक्त फल

शुभाशुभ स्वप्नों के पुराणोक्त फल
जागृतावस्था में देखे, सुने एवं अनुभूत प्रसंगों की पुनरावृत्ति, सुषुप्तावस्था में मनुष्य को किसी न किसी रूप में एवं कभी-कभी बिना किसी तारतम्य के, शुभ और अशुभ स्वप्न के रूप में, दिग्दर्शित होती है, जिससे स्वप्न दृष्टा स्वप्न में ही आह्‌लादित, भयभीत और विस्मित होता है।
ज्ञानिक, या चिकित्सकीय दृष्टि से मानसिक उद्विग्नता, पाचन विकार, थकान, चिंता एवं आह्‌लाद के आधिक्य पर भी स्वप्न आधारित होते हैं। बहरहाल, शुभ स्वप्नों से शुभ कार्यों के अधिकाधिक प्रयास से कार्यसिद्धि में संलग्न होने का संकेत मिलता है और अशुभ स्वप्नों में आगामी संभावित दुखद स्थिति के प्रति सचेत रहने की नसीहत लेना विद्वानों द्वारा श्रेयष्कर बताया गया है। तदनुसार -
लक्षण स्वप्न शुभाशुभ, कह्यो, मत्स्य भगवान।
शुभ प्रयासरत, अशुभ से होंहि सचेत सुजान॥
श्री मत्स्य पुराण के २४२ वें अध्याय में बताया गया है कि सतयुग में जब भगवान अनंत जगदीश्वर ने मत्स्यावतार लिया था, तो मनु महाराज ने उनसे मनुष्य द्वारा देखे गये शुभाशुभ स्वप्न फल का वृत्तांत बताने का आग्रह किया था।
मनु महराज ने, अपनी जिज्ञासा शांत करने हेतु, मत्स्य भगवान से पूछा कि हे भगवान! यात्रा, या अनुष्ठान के पूर्व, या वैसे भी सामान्यतया जो अनेक प्रकार के स्वप्न मनुष्य को समय-समय पर दिखायी देते हैं, उनके शुभाशुभ फल क्या होते हैं, बताने की कृपा करें, यथा-
स्वप्नाख्यानं कथं देव गमने प्रत्युपस्थिते। दृश्यंते विविधाकाराः कशं तेषां फलं भवेत्‌॥
मत्स्य भगवान ने स्वप्नों के फलीभूत होने की अवधि के विषय में बताते हुये कहा :
कल्कस्नानं तिलैर्होमो ब्राह्मणानां च पूजनम्‌। स्तुतिश्च वासुदेवस्य तथा तस्यैव पूजनम्‌॥६॥
नागेंद्रमोक्षश्रवणं ज्ञेयं दुःस्वप्नाशनम्‌। स्वप्नास्तु प्रथमे यामे संवस्तरविपाकिनः॥७॥
षड्भिर्भासैर्द्वितीये तु त्रिभिर्मासैस्तृतीयके। चतुर्थे मासमात्रेण पश्यतो नात्र संशयः॥८॥
अरुणोदयवेलायां दशाहेन फलं भवेत्‌। एकस्यां यदि वा रात्रौशुभंवा यदि वाशुभम्‌॥९।
पश्र्चाद् दृषृस्तु यस्तत्र तस्य पाकं विनिर्दिशेत्‌। तस्माच्छोभनके स्वप्ने पश्र्चात्‌ स्वप्नोनशस्यते॥२०॥
अर्थात, रात्रि के प्रथम प्रहर में देखे गये स्वप्न का फल एक संवत्सर में अवश्य मिलता है। दूसरे प्रहर में देखे गये स्वप्न का फल ६ माह में प्राप्त होता है। तीसरे पहर में देखे गये स्वप्न का फल ३ माह में प्राप्त होता है। चौथे पहर में जो स्वप्न दिखायी देता है, उसका फल 1 माह में निश्चित ही प्राप्त होता है। अरुणोदय, अर्थात सूर्योदय की बेला में देखे गये स्वप्न का फल १० दिन में प्राप्त होता है। यदि एक ही रात में शुभ स्वप्न और दुःस्वप्न दोनों ही देखे जाएं, तो उनमें बाद वाला स्वप्न ही फलदायी माना जाना चाहिए, अर्थात्‌ बाद वाले स्वप्न फल के आधार पर मार्गदर्शन करना चाहिए। क्योंकि बाद वाला स्वप्न फलीभूत होता है, अतः यदि रात्रि में शुभ स्वप्न दिखायी दे, तो उसके बाद सोना नहीं चाहिए।
शैलप्रासादनागाश्र्ववृषभारोहणं हितम्‌। द्रुमाणां श्वेतपुष्पाणां गमने च तथा द्विज॥२॥
द्रुमतृणारवो नाभौ तथैव बहुबाहुता। तथैव बहुशीर्षत्वं फलितोद्भव एवं च॥२२॥
सुशुक्लमाल्यधारित्वं सुशुक्लांबरधारिता। चंद्रार्कताराग्रहणं परिमार्जनमेव च॥२३॥
सक्रध्वजालिंग्नं च तदुच्छ्रायक्रिया तथा। भूंयंबुधीनां ग्रसनं शत्रुणां च वधक्रिया॥२४॥
अर्थात, शुभ स्वप्नों के फल बताते हुए श्री मत्स्य भगवान ने मनु महाराज को बताया कि पर्वत, राजप्रासाद, हाथी, घोड़ा, बैल आदि पर आरोहण हितकारी होता है तथा जिन वृक्षों के पुष्प श्वेत, या शुभ हों, उनपर चढ़ना शुभकारी है। नाभि में वृक्ष एवं घास-फूस उगना तथा अपने शरीर में बहुत सी भुजाएं देखना, या अनेक शिर, या मस्तक देखना, फलों को दान करते देखना, उद्भिजों के दर्शन, सुंदर, शुभ अर्थात्‌ श्वेत माला धारण करना, श्वेत वस्त्र पहनना, चंद्रमा, सूर्य और ताराओं को हाथ से पकड़ना, या उनके परिमार्जन का स्वप्न दिखायी देना, इंद्र धनुष को हृदय से लगाना, या उसे ऊपर उठाने का स्वप्न दिखायी देना और पृथ्वी, या समुद्र को निगल लेना एवं शत्रुओं का वध करना, ऐसे स्वप्न देखना सर्वथा शुभ होता है। इसके अतिरिक्त भी जो स्वप्न शुभ होते हैं, वे निम्न हैं :
जयो विवादे द्यूते व संग्रामे च तथा द्विज। भक्षणं चार्द्रमांसानां मत्स्यानां पायसस्य च॥२५॥
दर्शनं रुधिरस्यापि स्नानं वा रुधिरेण च। सुरारुधिरमद्यानां पानं क्षीरस्य चाथ वा॥२६॥
अन्त्रैर्वा वेषृनं भूमौ निर्मलं गगनं तथा। मुखेन दोहनं शस्तं महिषीणां तथा गवाम्‌॥२७॥
सिंहीनां हस्तिनीनां च वडवानां तथैव च। प्रसादो देवविप्रेभ्यो गुरुभ्यश्र्च तथा शुभः॥२८॥
मत्स्य भगवान ने, मनु महाराज से उक्त तारतम्य में स्वप्नों के शुभ फलों की चर्चा करते हुए, बताया कि स्वप्न मे

स्वप्न का विज्ञान

आम का पेड़ देखना, पके हुए आम देखना या खाना, चंदन देखना, अनार फल प्राप्ति, मंदिर पर चढ़ना, दूध पीना, दफन विधि, शौच का जाना या लगना देखना, हाथी दिखना या हाथी पर सवार होना।
व्यवसाय, नौकरी, भाग्योदय      
आग जलाते हुए देखना, अन्न दर्शन, अश्व, ऐनक देखना, कीड़े-मकोड़े बदन पर रेंगना, कड़वी चीज खाना, केला खाना या देखना, किसी को रोते हुए देखना, किसी का कत्ल करना, कुत्ते को मौत के घाट उतार देना, नमकीन/नमक खाना, चंदन लेप, गेहुं देखना, गो माता देखना, घोड़ा साज श्रृंगार किया हुआ देखना, घंटा की आवाज, मकान देखना, चंद्रकोट देखना, छाता खोलना, पहाड़ पर चढ़ना या घूमना, नयी तलवार देखना, घी पीना या मिलना, देवता, मूर्ती, धार्मिक कार्य, फुलवारी, फूल का पौधा देखना, भारद्वाज पक्षी देखना, पकोड़े खाना या देखना, प्रेत देखना, खुद रोते हुए देखना, रेस का घोड़ा, राजा, लड्डू खाना, बतक, बैल, युद्ध-लड़ाई में कत्ल होना, श्रीफल नारियल का प्रसाद मिलना देखना, सिगरेट पीना, जननेंद्रिय देखना, आसमान देखना।
विवाह/स्त्री प्राप्ति
विवाह सौख्य
खरगोश पर बैठना, तितली देखना, नवयौवना, पान खाना, बर्फ देखना, मछली देखना, लहंगा देखना, शिशु देखना, अंगूठी देखना, नारियल देना, मुर्गी देखना, गुलाबी चीजें देखना, गोल गोल देखना।
सत्ती प्राप्ति सौख्य
अंडा खाना, कैद होना, इमली खाना, तरबूज का खेत देखना, रस्सी से बांधना, जंजीर से बांधना, इंद्रिय देखना।
स्वास्थ्य लाभ - आयु वृद्धि/ रोग मुक्ति
अर्थी देखना, आंवला खाना, आत्म हत्या करना, ईमली का पेड़ देखना, चोट लगना, ज्वर पीड़ित, गड्ढ़े देखना, तैरते देखना, दवाई पीना, दरिया में नहाना, दाह संस्कार देखना, नाखून काटना, बादाम देखना, सेब देखना, बिस्तर बिछाना, आसमान में उड़ना, बाल सफेद होना, चांद देखना, पांव खाना, रोटी, ब्रेड खाना, टैंक में से पानी पीना या नहाना।
प्रवास - यात्रा
किरानी में बैठकर नदी पार करना, पैर देखना, समुद्र, दरिया देखना, स्कूटर चलाना, हरा रंग देखना, कन्या देखना, घड़ी देखना, घाट पर नहाना, धनुष खींचना, पूल देखना, बकरी देखना, स्वयं को भूखा देखना ।
अशुभ स्वप्न
धन हानि, धन नाश, आसमान से गिरना, बाल काटना या गिरना, दांत का गिरना, नदी के पानी को बांध डालना, बाढ़ देखना, सूर्यास्त देखना, जूआ खेलना, जेब कटना, डाकू देखना, पेड़ काटना, झाड़ू लगाना, लाल रंग देखना।
व्यवसाय हानि      
कबाब खाना, घोडे+ पर से गिरना, नाला बंद देखना, धुआं देखना, प्यासा होना, नाव में बैठना, पत्थर देखना, बिल्ली देखना, बारात देखना, यंत्र देखना, विवाह देखना, आसमान में धन देखना, सूखा जंगल, बाल गिरना, कपास रुई प्राप्ति, अंधेरा, उल्लू देखना, बादल देखना, लोहा देखना।
पत्नी से कलह, विरह, दुःख
कैंची चलना, कोयला देखना, छूरी मारना, टिकट लेना, तलाक होते देखना, घोड़ा गाड़ी देखना, थप्पड़ मारना, बूढ़ी औरत देखना, वर्षा देखना, मिर्च खाना, सेहरा देखना, शिकार करना, अंगूठी बेचना, बरतन मांजना, खून देखना, स्त्री का दूध पीना, चांदी के जेवर देखना।
रोग, मृत्यु, आपत्ति
अतिथि देखना, अंधेरा देखना, आलू देखना, ऑपरेशन देखना, उल्लू देखना, कोढ़ी देखना, ग्रहण देखना, गर्भपात, डॉक्टर देखना, तर्पण करते देखना, वर्षगांठ मनाना, सुंदर वस्त्र देखना, शीशा टूटना, जमीन खोदना, फिसल जाना, चंद्रास्त, भोजन करना, सूखा जंगल, आंख में काजल या सुरमा लगाना, तेल की मालिश करना, तारे/ग्रह गिरना, दीप बुझना, शराब पीना, पीपल के पेड़ पर चढ़ना।
बुरे स्वप्न देखने से मन बेचैन होता है, दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। उस समय किए जाने वाले कुछ उपाय निम्न हैं :
 भगवान शंकर के मंदिर में ८ पान के बीड़े रखना और रुद्राभिषेक करना।
 श्री दुर्गासप्तशती का पाठ करना।
 रात्रि सूक्त का पुरश्चरण करना
 वारणास्यों दक्षिणे भागे कुक्करोनाम वै द्विजेः यस्य स्मरण मात्रेण दुःस्वप्न सुस्वप्न भवेत्‌।
 एक सफेद कागज पर स्वप्न का पूरा विवरण लिखकर उस कागज को आग लगाना।
शकुन और अपशकुन
कोई भी कार्य शुरू करते समय कुछ घटना या संकेत दिखना, सामने आना, आवाज सुनना, गिरना, अप्रिय घटना होना, किसी का आगमन, रास्ता काटना आदि घटना को शकुन और अपशकुन कहते हैं।
कार्य सिद्धि के शुभ शकुन
दो से ज्यादा ब्राह्मण आना, घोड़ा हाथी आना, लाल रंग का बैल रस्सी से बांधना, सफेद बैल, भेड़, बंदर, हिरण, गाय बछड़ा के साथ, शूद्र, वैश्य, ब्राह्मण, क्षत्रिय, सुहागन कन्या का सामने आना।
पक्षी मोर, बोलने वाला, तोता, तीतर, हंस, कोकिला।
प्रेत यात्रा रूदन रहित, धोबी धुले हुए वस्त्र लेकर चलता हुआ, औरत पानी भरा कलश लेकर चलती हुई, प्रवासी बस, घोड़ागाड़ी सवार हुए, वेश्या, बारांगना का मिलना, फल, अन्न, दही, दूध, घी, मांस, सुरा, मद्य, गायन, वादन, मंगलवाद्य सुनना।
अशुभ शकुन
गंजा आदमी, विधवा, हिजड़ा, गर्दभ, बिल्ली, तेली, हजा

क्या है स्वप्न का विज्ञान ?

क्या है स्वप्न का विज्ञान ?
आदि काल से ही मानव मस्तिष्क अपनी इच्छाओं की पूर्ति करने के प्रयत्नों में सक्रिय है। परंतु जब किसी भी कारण इसकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूर्ण नहीं हो पाती (जो कि मस्तिष्क के किसी कोने में जाग्रत अवस्था में रहती है) तो वह स्वप्न का रूप ले लती हैं।
आधुनिक विज्ञान में पाश्चात्य विचारक सिगमंड फ्रायड ने इस विषय में कहा है कि स्वप्न'' मानव की दबी हुई इच्छाओं का प्रकाशन करते हैं जिनको हमने अपनी जाग्रत अवस्था में कभी-कभी विचारा होता है। अर्थात स्वप्न हमारी वो इच्छाएं हैं जो किसी भी प्रकार के भय से जाग्रत्‌ अवस्था में पूर्ण नहीं हो पाती हैं व स्वप्नों में साकार होकर हमें मानसिक संतुष्टि व तृप्ति देती है।

सपने या स्वप्न आते क्यों है? इस प्रश्न का कोई ठोस प्रामाणिक उत्तर आज तक खोजा नहीं जा सका है। प्रायः यह माना जाता है कि स्वप्न या सपने आने का एक कारण ÷नींद' भी हो सकता है। विज्ञान मानता है कि नींद का हमारे मस्तिष्क में होने वाले उन परिवर्तनों से संबंध होता है, जो सीखने और याददाश्त बढ़ाने के साथ-साथ मांस पेशियों को भी आराम पहुंचाने में सहायक होते हैं। इस नींद की ही अवस्था में न्यूरॉन (मस्तिष्क की कोशिकाएं) पुनः सक्रिय हो जाती हैं।
वैज्ञानिकों ने नींद को दो भागों में बांटा है पहला भाग आर ई एम अर्थात्‌ रैपिड आई मुवमेंट है। (जिसमें अधिकतर सपने आते हैं) इसमें शरीर शिथिल परंतु आंखें तेजी से घूमती रहती हैं और मस्तिष्क जाग्रत अवस्था से भी ज्यादा गतिशील होता है। इस आर ई एम की अवधि १० से २० मिनट की होती है तथा प्रत्येक व्यक्ति एक रात में चार से छह बार आर ई एम नींद लेता है। यह स्थिति नींद आने के लगभग १.३० घंटे अर्थात ९० मिनट बाद आती है। इस आधार पर गणना करें तो रात्रि का अंतिम प्रहर आर ई एम का ही समय होता है (यदि व्यक्ति समान्यतः १० बजे रात सोता है तो ) जिससे सपनों के आने की संभावना बढ़ जाती है।
सपने बनते कैसे हैं : दिन भर विभिन्न स्रोतों से हमारे मस्तिष्क को स्फुरण (सिगनल) मिलते रहते हैं। प्राथमिकता के आधार पर हमारा मस्तिष्क हमसे पहले उधर ध्यान दिलवाता है जिसे करना अति जरूरी होता है, और जिन स्फुरण संदेशों की आवश्यकता तुरंत नहीं होती उन्हें वह अपने में दर्ज कर लेता है। इसके अलावा प्रतिदिन बहुत सी भावनाओं का भी हम पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। जो भावनाएं हम किसी कारण वश दबा लेते हैं (गुस्सा आदि) वह भी हमारे अवचेतन मस्तिष्क में दर्ज हो जाती हैं। रात को जब शरीर आराम कर रहा होता है मस्तिष्क अपना काम कर रहा होता है। (इस दौरान हमें चेतनावस्था में कोई स्कुरण संकेत भावनाएं आदि नहीं मिल रही होती) उस समय मस्तिष्क दिन भर मिले संकेतों को लेकर सक्रिय होता है जिनसे स्वप्न प्रदर्शित होते हैं। यह वह स्वप्न होते हैं जो मस्तिष्क को दिनभर मिले स्फुरण, भावनाओं को दर्शाते हैं जिन्हें दिनमें हमने किसी कारण वश रोक लिया था। जब तक यह प्रदर्शित नहीं हो पाता तब तक बार-बार नजर आता रहता है तथा इन पर नियंत्रण चाहकर भी नहीं किया जा सकता।